छत्तीसगढ़

भाजपा मंडल बाकारुमा में मोर्चा प्रभारियों की नियुक्ति, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

  1. जोहार छत्तीसगढ़ – धरमजयगढ़।

भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने तथा सभी मोर्चों को सक्रिय बनाने के उद्देश्य से मंडल स्तर पर विभिन्न मोर्चों के प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान एवं जिला उपाध्यक्ष तथा मंडल प्रभारी गोकुल यादव की सहमति से बाकारुमा मंडल अध्यक्ष दसरथ राठिया ने सभी मोर्चों के लिए प्रभारियों की घोषणा की है। जारी नियुक्ति के अनुसार महिला मोर्चा की जिम्मेदारी जनपद अध्यक्ष लीनव राठिया को सौंपी गई है। वहीं युवा मोर्चा प्रभारी के रूप में मंडल महामंत्री दुहन साय चौहान, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रभारी शोभाराम राठिया, किसान मोर्चा प्रभारी घासीराम राठिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रभारी मंडल महामंत्री बेनुधर यादव तथा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी के रूप में जनपद सदस्य मनमोहन सिंह ठाकुर को जिम्मेदारी दी गई है। संगठन की ओर से सभी नवनियुक्त मोर्चा प्रभारियों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने-अपने मोर्चे के निर्धारित बूथों में नियमित रूप से संपर्क करेंगे। साथ ही बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा पुराने कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने की दिशा में कार्य करेंगे।भाजपा मंडल नेतृत्व का उद्देश्य सभी मोर्चों को सक्रिय करते हुए संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाना है। प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित बैठकें, कार्यकर्ता संपर्क और संगठन विस्तार की गतिविधियां संचालित करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके माध्यम से बूथों को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर विशेष जोर रहेगा।नवनियुक्त मोर्चा प्रभारियों की जिम्मेदारी से मंडल में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी नेतृत्व ने सभी प्रभारियों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts