जोहार छत्तीसगढ़ -खरसिया।
धर्म नगरी खरसिया की धन्य धरा पर शारदीय नवरात्रि के पर्व पर नगर की विभिन्न मोहल्ले में समितियां बनाकर मां दुर्गा को विराजमान कर उनकी पूजा की जा रही है, जगत जननी मां जगदम्बे की पूजा अर्चना में समूचा नगर मां की भक्ति में डूबा हुआ है। गौरतलब है कि खरसिया में नवरात्रि का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है, दुर्गा पूजा मेला के दौरान खरसिया ही नहीं खरसिया नगर के आसपास के ग्रामीण अंचलों से हजारों की संख्या में भक्त माता के दर्शनों के लिए आते हैं। माता के भक्तों द्वारा नगर में 2 दर्जन से अधिक पंडालों के माध्यम से माता की प्रतिमा की स्थापना कर पूजन किया जाता है, इस दौरान पूरे खरसिया नगर को दुल्हन की तरह सजाया जाता है। नगर में दुर्गा उत्सव नव दुर्गा उत्सव समिति गंज बाजार, गजिया पंडा दुर्गा उत्सव समिति पीपल गली, अग्रवाल दुर्गा उत्सव समिति पोस्ट ऑफिस के पास, नव दुर्गा उत्सव समिति मोहापाली रोड, जय दुर्गा उत्सव समिति गोपीराम गर्ग गली, गंज पीछे सर्वोत्तम दुर्गा उत्सव समिति माधव प्रिया होटल के पीछे, नव दुर्गा उत्सव समिति अजय विजय गली के पास, नव दुर्गा उत्सव समिति हमालपारा, अग्रसेन दुर्गा उत्सव समिति अग्रसेन चौक के पास नव दुर्गा उत्सव समिति गुरुद्वारा के पास, नव दुर्गा उत्सव समिति शनि मंदिर रोड,, नव दुर्गा उत्सव समिति स्टेट बैंक के सामने, शिव दुर्गा उत्सव समिति, रानी सती दादी दुर्गा उत्सव समिति छपरी गंज, नव दुर्गा उत्सव समिति रामनाथ गली, हनुमान चौक दुर्गा उत्सव समिति, पुरानी बस्ती, संजय नगर, ठाकुर दिया, रायगढ़ चौक, पुरानी बस्ती के अंदर आदि अनेक स्थानों पर जगत जननी मां दुर्गे की पूजा अर्चना नगर के मोहल्ला समितियों द्वारा विशाल पंडाल एवं साज-सज्जा कर की जा रही है संपूर्ण खरसिया नगर में माता दुर्गा का मेला होने के कारण रंग बिरंगी झालरों से खरसिया नगर पटा हुआ है भक्तों द्वारा प्रत्येक समितियों के माध्यम से प्रतिदिन प्रत्येक पंडालों में अनेक प्रकार की सवामणी प्रसाद माता को अर्पण कर भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया जाता है खरसिया का दुर्गा मेला देखने एवं माता का आशीर्वाद लेने के लिए चंद्रपुर, सरिया, बरमकेला, सारंगढ़, रायगढ़, शक्ति, बाराद्वार, डभरा, धर्मजयगढ़, पत्थलगांव आदि कई स्थानों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में खरसिया नगर पहुंचते हैं।

माता के दरबार में प्रतिदिन लगता है भंडारा
नगर में नवरात्र मेला के दौरान जगत जननी मां जगदंबे के दरबार में समितियों द्वारा आए हुए श्रद्धालुओं के लिए सवामणि प्रसाद के अलावा पूरी सब्जी का भी भंडारा विशाल रूप से लगाया जाता है भक्तों द्वारा सब्जी पूड़ी तथा चांवल सब्जी का भंडारा को विशेष रूप से ग्रहण कर माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं नगर का प्रमुख नवरात्र मेला खरसिया नगर में दुर्गा उत्सव का मेला देशभर में खास पहचान बना चुका है यहां का दुर्गा उत्सव का मेला छत्तीसगढ़ की शान है यही वजह है कि यहां स्थापित माताओं की प्रतिमा का दर्शन करने के लिए अनेक स्थानों से दूर-दूर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।
जगह जगह लग रहे भण्ड़ारे
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर में शारदीय नवरात्र पर्व को धूमधाम से मनाया जा रहा है और मां जगत जननी के विविध रूपों की पूर्ण भक्तिभाव से पूरे नौ दिनों तक पूजा अर्चना की जा रही है। नगरवासियों द्वारा नगर के अनेक स्थानों पर भव्य पंडाल बनाकर मां जगत जननी की जींवत प्रतिमा की स्थापना पूर्ण विधि विधान से करते हुए सुबह शाम माता की अराधना की जा रही है, जिससे पूरा शहर माता के भक्ति में रमा हुआ है। जगह-जगह पूडी सब्जी का भंडारा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु भंडारारूपी प्रसाद ग्रहण रहे है। वहीं इस पूरे नौ दिनों में खरसिया नगर का वातावरण पूर्ण रूपेण माता के रंगों में रंगा हुआ है। पूरे प्रदेश में खरसिया का नवरात्र पर्व प्रसिद्ध है और इस प्रसिद्धी को निरंतर बनाये रखने में नगरवासियों ने कोई कोर कसर नहीं छोडा है। जगह जगह भव्य एवं विशाल पंडाल बनाये गये है जहां मनमोहक झांकियां बनाई गई वहीं रंग बिरंगी झालरों से पूरे नगर को सजाया गया है।
स्वर्ग नर्क की थीम और सेल्फी पॉइंट आकर्षण का केंद्र
इस वर्ष अग्रवाल दुर्गा उत्समव समिति के द्वारा पोस्ट आफिस के पास के पण्डाल को स्वर्ग और नर्क के तर्ज पर बनवाया गया है, जिसमे स्वर्ग और नर्क की तर्ज पर पूरे पण्डाल को सजाया गया है जो भक्तों को अलग ही अनुभूति प्रदान कर रहा है, साथ ही पिछले अनेक वर्षों से विशेष थीम के लिए प्रसिद्ध नव दुर्गा उत्सव समिति हमालपारा (शीतला नगर) के द्वारा इस वर्ष विशाल पण्डाल बना कर माता को विराजित किया गया है, साथ ही कई प्रकार के सेल्फी पॉइंट भी बनाये गए हैं जो ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र के खूब लुभा रहा है, और माता के दर्शन करने जा रहे भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
मंगल पाठ का आयोजन
नवरात्रि के दौरान पण्डालों में मां दुर्गा की पूजा के साथ साथ कई जगहों पर दादी रानी सती का मंगल पाठ भी गाया जाता है, इसी क्रम में छपरीगंज स्थित रानी सती दादी दुर्गा उत्सव समिति के पण्डाल में मोहल्ले की महिला मंडल द्वारा दोपहर को दादी रानी सती के संगीतमय मंगल पाठ का आयोजन किया गया था, जिसमें मोहल्ले की महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और मंगल पाठ का गायन किया और देर शाम तक दादी की भक्ति में झूमते रहे।
पुलिस की है चाक चौबन्द व्यवस्था
खरसिया नगर की नवरात्रि और दशहरा मेला अंचल में प्रसिद्ध है, इस दौरान प्रतिदिन हजारों की संख्या में आसपास के क्षेत्रों से लोग माता के दर्शन करने और मीना बाजार घूमने नगर में आते है। इस दौरान खरसिया पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सतीश भार्गव के नेतृत्व में चौंकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी की टीम नगर के हर चौंक चौराहे पर तैनात है और शहर की यातायात व्यवस्था को मुस्तैदी से संभाल रही है। जगह जगह बैरिकेट्स लगाकर बड़े वाहनों को नगर के अंदर जाने से रोका जा रहा है जिससे कि नवरात्र में बाहर से आये श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना न करना पड़े, वहीं पुलिस की टीम लगातार गश्त कर यातायात व्यवस्था और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में लगी हुई है।








