छत्तीसगढ़

धरमजयगढ़ में कल होगा 60 फीट के विशाल रावण का दहन, दशहरा मैदान में उमड़ेगी विशाल जन सैलाब … आनंद मेले में विभिन्न दलों द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे नाटक, दशहरा उत्सव को लेकर लोगों में उत्साह

जोहार छत्तीसगढ़ – धरमजयगढ़।

धरमजयगढ़ में ऐतिहासिक दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धरमजयगढ़ के क्लब ग्राउंड स्थित दशहरा मैदान में 21 अक्टूबर को भव्य रावण दहन का आयोजन किया जाएगा। इस बार करीब 60 फीट ऊंचे विशाल रावण का दहन आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगा। धरमजयगढ़ में दशहरा उत्सव परंपरागत रूप से धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। रावण दहन देखने के लिए नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इस आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। रावण दहन के पश्चात आनंद मेले का आयोजन होगा, जहां विभिन्न दलों द्वारा नाटक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को मनोरंजन का अवसर मिलेगा। दशहरा मैदान में होने वाला यह आयोजन धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक माना जाता है।

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा

दशहरा पर्व असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। धरमजयगढ़ में आयोजित होने वाला विशाल रावण दहन और आनंद मेला इस परंपरा को जीवंत बनाए रखने के साथ ही नगरवासियों के लिए उत्सव का विशेष अवसर होगा। अब लोगों को 21 अक्टूबर को होने वाले भव्य रावण दहन का इंतजार है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts