छत्तीसगढ़

शक्तिकेंद्र पालक के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार हुए सक्रिय, बैठकों को समय पर कराते हुए संगठन को दे रहे मजबूती

जोहार छत्तीसगढ़ – धरमजयगढ़।

भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की दिशा में धरमजयगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष एवं शक्तिकेंद्र पालक अनिल सरकार लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। शक्तिकेंद्र पालक के रूप में उन्होंने नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न शक्तिकेंद्रों की बैठकों को निर्धारित समय पर संपन्न कराते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का प्रयास तेज कर दिया है।

धरमजयगढ़ शहर के तीनों शक्तिकेंद्रों पीपरमार वार्ड क्रमांक 1 से 5, बेहरापारा वार्ड क्रमांक 6 से 10 तथा कोदवारीपारा वार्ड क्रमांक 11 से 15 के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के दर्रीडिह, ओंगना, खलबोरा, मेडरमार एवं भंडारीमुड़ा शक्तिकेंद्रों की बैठकें भी संपन्न हो चुकी हैं। इन बैठकों में स्थानीय कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और शक्तिकेंद्र प्रभारियों की सहभागिता रही। बैठकों के दौरान शक्तिकेंद्र पालक अनिल सरकार ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने शक्तिकेंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक बूथ पर त्रिदेव, पंच परमेश्वर, ‘मन की बात’ प्रमुख सहित 25 सदस्यों की टीम को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर टीम के गठन से पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियां और अधिक प्रभावी होंगी तथा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय भी मजबूत होगा।

 इस दौरान शक्तिकेंद्र प्रभारी राशि बाई राठिया, जगमीत सिंह कोमल, लक्ष्मी राठिया एवं नरेश राठिया ने संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने का भरोसा दिलाया। सभी प्रभारियों ने बूथ टीम के गठन और संगठनात्मक कार्यों को शीघ्र पूरा करने की बात कही। बैठकों में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को भी संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर सक्रिय किया गया। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर नियमित संपर्क, संगठन की गतिविधियों में सहभागिता और पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार की सक्रियता से शक्तिकेंद्र स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। बूथ टीमों के पूर्ण होने के बाद स्थानीय स्तर पर भाजपा के संगठनात्मक कार्यों को और अधिक मजबूती मिलने के साथ ही कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने की संभावना है। बैठक के माध्यम से पार्टी संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts