Home छत्तीसगढ़ राजस्व एवं बिक्री बढ़ाने के नाम से नियम विरुद्ध शराब कोचियों को...

राजस्व एवं बिक्री बढ़ाने के नाम से नियम विरुद्ध शराब कोचियों को शराब देने का मामला हुआ उजागर, जिम्मेदार की चुप्पी पर उठ रहे सवाल, अतिरिक्त कमाई करने के नियत से शराब दुकान के पीछे गेट से दे रहा शराब

425
0

जोहार छत्तीसगढ़-बेमेतरा।
बेमेतरा जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर के दूरी में लगे हुए साजा मुख्यालय के शराब दुकान के पीछे गेट से सुपरवाइजर के सहयोगी से सेल्समैंन थैला में भरकर कोचियों को दिया जा रहा शराब और नियम कानून का खुलेआम उड़ा रहे धज्जियां,लेकिन सवाल तो बनता है, क्या जिम्मेदार पद पर बैठे अबकारी विभाग के अधिकारी को जानकारी नहीं या नींद में या ब्लॉक मुख्यालय से रहते हंै बाहर, एक तरफ अवैध शराब को बेमेतरा जिले में रोकने का हर संभव कर रहा जिम्मेदार पद पर बैठे अधिकारियों ने प्रयास, लेकिन एक तरफ देखा जाये तो साजा के शराब दुकान से खुलेआम थैला में शराब निकाल कर दे रहा यह आखिर कौन कर्मचारी है जो कोचियों को शराब थैला में भरकर देने वाले आप भी साजा जाइए और देखकर वापस आइए सच्चाई की खुल जाएगी पोल…वही ब्लॉक मुख्यालय में ब्लॉक अबकारी निरीक्षक अधिकारी और थाना होने के बौजूद शराब दुकान से थैला पर कर्मचारी के द्वारा पीछे गेट से अधिक संख्या में शराब निकालकर दे रहा है और कोचिया दिन में खुलेआम बिना डर का ले रहे…लेकिन कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रहा जिम्मेदार, क्या अपने ब्लॉक मुख्यालय का जानकारी नहीं..? या ब्लॉक मुख्यालय से बाहर रहते हंै..? बताए जिले के जिम्मेदार…यह है एक बड़ी सवाल..?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here