Home छत्तीसगढ़ होली पर भाजपा कार्यकर्ताओं को बढ़ा तोहफा, नगरीय निकायों में एल्डरमैन की...

होली पर भाजपा कार्यकर्ताओं को बढ़ा तोहफा, नगरीय निकायों में एल्डरमैन की हुई नियुक्ति

502
0

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बने दो साल से ज्यादा हो गए। लेकिन अब तक एल्डरमैन की नियुक्ति नहीं हुई थी। जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी शुरू हो गई थी। कई कार्यकर्ता दबे मन से विरोध शुरू कर दिए थे। लेकिन आज होली की पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी खुशी का दिन है। क्योंकि कांग्रेस शासन जाने के बाद से भाजपा कार्यकर्ताओं में एल्डरमैन बनने की आश जगी थी। वहीं संगठन द्वारा भी साल भर पहले एल्डरमैन के लिए नाम भेजे गए थे। हालांकि कई निकायों में दूसरे नामों की घोषणा हुई है। जिससे कार्यकर्ताओं में वाद विवाद शुरू हो गया है। बात करें नगर पंचायत धरमजयगढ़ की तो यहां भी तीन एल्डरमैन की नियुक्ति हुई है। सभी नाम संगठन द्वारा भेजे गए नाम ही तय हुए है। जिसमें अनिल पांडेय, नीरज अग्रवाल एवं संतोष सारथी का नाम शामिल है। इस नियुक्ति पर , टीकाराम, गोकुल, महेश, भरत, जगदीश, बेहरा सहित कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए तीनों को शुभकामनाएं दी है। हो. स.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here