जोहार छत्तीसगढ़ – धरमजयगढ़।
- धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में लंबे समय से चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। लेकिन पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, एक दिन में 4 घरों का ताला टूट चुका है, तो वहीं पूर्व पार्षद रविन्द्र राय के सुने मकान से लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है चोर, तो एक बार फिर न्यायालय परिसर से नोटरी हेम प्रसाद पटेल का मोटरसाइकल चोरी कर ले गए चोर। धरमजयगढ़ में चोरों के हौसला इतना बढ़ गया कि मजिस्ट्रेट के घर में भी चोरी कर चुके हैं। विडंबना देखिए कि धरमजयगढ़ पुलिस चोर तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
आखिर कारण क्या है कि चोर के हौसले बुलंद है?
क्षेत्रवासियों को समझ नहीं आ रहे हैं कि चोरों के हौसले इतने कैसे में बड़ा गया है, की पुलिस एक भी चोर को पकड़ नहीं पा रहे हैं। रायगढ़ पुलिस अधीक्षक के कड़े तेवर के बाद भी एक भी चोर पुलिस पकड़ में नहीं आ रहे हैं।
चोरी की घटना को रोकने बाहरी लोगों को रोकना होगा
धरमजयगढ़ नगर में अवैध तरीके से बाहरी लोग निवास कर रहे हैं, धरमजयगढ़ पुलिस को ऐसे लोगों पर नकेल कसने की जरूरत है, धरमजयगढ़ में आसानी से बाहरी लोगों को बिना पुलिस वेरिफिकेशन के मकान किराए पर मिल जता है। जिसका नतीजा है कि आए दिन धरमजयगढ़ में चोर चोरी की घटना को अंजाम द रहे हैं। धरमजयगढ़ पुलिस को चाहिए कि ऐसे घर मालिक पर कड़ी कार्यवाही करें ताकि पुलिस को बिना सूचना दिए कोई बाहरी लोगों को मकान किराए पर न दे।
पुलिस को जानकारी होने के बाद भी नहीं करते कार्यवाही?
धरमजयगढ़ में कौन कौन और किनके किनके यहां दूसरे प्रदेश से आकर बाहरी लोग रहा कर धंधा कर रहे हैं इसकी जानकारी भी पुलिस के पास है लेकिन कार्यवाही नहीं होने के कारण ऐसे लोगों की संख्या धरमजयगढ़ में हर दिन बाद रहे हैं, धरमजयगढ़ रायगढ़ जिले में सबसे शांत क्षेत्र में आता है लेकिन इन दिनों चोरों के आतंक से थर्रा गए हैं। नगरवासी पुलिस अधीक्षक से अपील किए हैं कि धरमजयगढ़ में हो रहे चोरी की घटना पर लगाम लगाने के लिए उचित निर्देश दे ताकि चोर चोरी की घटना को अंजाम न दे सकें।



