जोहार छत्तीसगढ़-बेमेतरा।
बेमेतरा जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नवागढ़ मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आरो फिल्टर पानी मशीन लगाये हंै लेकिन नल से नहीं निकलता पिने के लिए जल, एक तरफ देखा जाए तो हजारों लाखों रुपए खर्च कर दिखावे के रूप में शो फिस हॉस्पिटल के अंदर दिवाल में लगा तो देते हैं और सरकार को चुना लगाकर पैसा निकाल लिया जाता है और पेशेंट, आम जनता के हित में बड़ी-बड़ी बात करते हंै लेकिन पिने के लिए पानी की व्यवस्था नहीं करा पाते हंै। सिर्फ दिखावा के लिए आरों मशीन लगा दिया जाता है। लेकिन कुछ लापरवाह जिम्मेदार पद पर बैठे अधिकारियों के नाम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ का नाम हो रहा बदनाम लेकिन क्षेत्र का जिम्मेदार की जिम्मेदारी का नहीं है ध्यान।



