Home छत्तीसगढ़ नगर पंचायत धरमजयगढ़ में भ्रष्टाचार का अंबार, शिकायत के बाद भी नहीं...

नगर पंचायत धरमजयगढ़ में भ्रष्टाचार का अंबार, शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा कार्यवाही?

225
0
?????????????

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।

भाजपा की सुशासन को ठेंगा दिखा रहा नगर पंचायत धरमजयगढ़ के अधिकारी-कर्मचारी? नगरवासियों को मुलभूत सुविधा उपलब्ध करवाने के बजाए, भ्रष्टाचार में गोता लगा रहे नगर पंचायत अधिकारी? नगर की जनता को शुद्ध जल के जगह कीडय़ुक्त पानी की सप्लाई किया जा रहा है, लेकिन अधिकारी को इससे कोई मतलब नहीं है कि नगरवासियों को साफ पानी सप्लाई हो तो वहीं अधिकारी अधूरा निर्माण कर फर्जी बिल बनाकर शासन की राशि को गोलमाल करने में तुला है। नगरवासियों को पानी की सप्लाई सही सलामत हो इसके लिए शासन ने नगर पंचायत धरमजयगढ़ को 1 करोड़ों 34 लाख रूपये जारी किया था, पाईप लाईन विस्तार के लिए लेकिन ठेकेदार के साथ मिलीभगत कर लाखों रूपये का गोलमाल किया है नगर पंचायत में बैंठे अधिकारी? बताया जाता है कि ठेकेदार के साथ मिलीभगत कर कई वार्डों में पाईप लाईन लगाया ही नहीं गया है, लोगों का कहना है कि 1 करोड़ों 34 लाख रूपये का कार्य में 50 प्रतिशत का भी कार्य नगर पंचायत द्वारा कराया नहीं गया है, लेकिन शासन द्वारा जारी पूरी की पूरी राशि ठेकेदार को दे दिया गया है बिना काम किए, ऐसे हैं हमारे नगर पंचायत में बैंठे अधिकारी।

स्ट्रीट लाईट में भी लाखों का गोलमाल

नगर में अंधेरा न हो इसके लिए शासन ने वार्डों में स्ट्रीट लाईट लगाने के लिए लाखों रूपये दिया था ताकि स्ट्रीट लाईट लग सके, विडंबना देखिए कि अधिकारी और ठेकेदार की मिली भगत से स्ट्रीट लाईट में भी लाखों को गोलमाल करते हुए अपने जेब में डाल लिया है। स्ट्रीमेट के अनुसार कार्य नहीं करवाया गया है तो वहीं जितना खंभा लगाना था नगर में उसका आधा से कुछ अधिक स्ट्रीट लाईट लगया गया है, स्ट्रीट लाईट इतना घटिया कि लगते ही रोशनी देना बंद हो गया है। तो वहीं ठेकेदार का कहना है कि अगर हमें नगर पंचायत धरमजयगढ़ में काम करने का और मौका मिले तो फिर हम ऐसा ही काम करेंगे।

नगरीय मंत्री एवं सचिव से होगा शिकायत

नगर पंचायत धरमजयगढ़ में चल रहे घोटाले की जांच करवाने के लिए नगरीय मंत्री एवं सचिव छत्तीसगढ़ सरकार से शिकायत किया जायेगा ताकि ऐसे भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारी पर कार्यवाही हो। पूरे जिले में धरमजयगढ़ नगर पंचायत में सबसे अधिक फर्जी बिल का भुगतान किया गया है। जो जांच होने पर इसकी सच्चाई समाने आयेगा और अधिकारी को जेल भी जाना पड़ सकता है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here