Home छत्तीसगढ़ धरमजयगढ़ थाने की कमान संभालेंगे राजेश जांगड़े, प्रेस क्लब संग हुई अहम...

धरमजयगढ़ थाने की कमान संभालेंगे राजेश जांगड़े, प्रेस क्लब संग हुई अहम मुलाकात

609
0

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।

धरमजयगढ़ में नव पदस्थ थाना प्रभारी राजेश जांगड़े से प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रेस क्लब के सदस्यों ने उनका स्वागत करते हुए क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और पत्रकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने पत्रकारों से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा जताई और कहा कि पुलिस एवं मीडिया के बीच बेहतर समन्वय से समाज में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और आम जनता की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता रहेगी। प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने भी पुलिस प्रशासन को हर संभव सहयोग देने की बात कही तथा क्षेत्र में निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष नारायण बाईन, सचिव विवेक पांडे, उपाध्यक्ष गुरुचरण सिंह राजपूत, असलम खान, मीडिया प्रभारी राजू यादव और पॉवेल अग्रवाल उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here