जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
धरमजयगढ़ से गुजरने वाली भारतमाला सड़क के लिए हर दिन सैकड़ों वाहन फ्लाईएश परिवाहन कर रहे हैं। फ्लाईएश वाहन सड़कों पर ऐसे चलते हंै जैसे उनको शासन-प्रशासन खुली छूट दे दिया मनमानी करने के लिए। फ्लाईएश परिवाहन कर रहे हाईवा चालकों की मनमानी की खबर हर दिन समाचार पत्रों की सुर्खियां बन रही है। जिला प्रशासन ने समाचार को संज्ञान में लेते हुए ओवरलोड, तेज रफ्तार एवं सड़क पर फ्लाईएश गिराते हुए आने वाले वाहनों पर कार्यवाही करने का निर्देश जारी किया है। धरमजयगढ़ पुलिस आज लापरवाही एवं बेलगाम होकर फ्लाईएश ले जाने वाले वाहनों पर चालानी कार्यवाही किया है।
पुलिस ने प्रत्येक वाहन पर 5-5 हजार का चालानी कार्यवाही करने की बात कही है। धरमजयगढ़ पुलिस से मिली जानकारी अनुसार फ्लाईएश ले जा रहे 10 वाहन पर चालानी कार्यवाही किया जा रहा है। और बताया कि आगे भी ऐसी कार्यवाही जारी रहेगा, ओवरलोड एवं तेज रफ्तार से लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने एवं दुर्घटना को आमंत्रण देने वाले चालकों पर पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगा।



