Home छत्तीसगढ़ कामधेनु सेना ने पुलिस के हवाले किया मवेशी लोड पिकअप…

कामधेनु सेना ने पुलिस के हवाले किया मवेशी लोड पिकअप…

233
0

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
कामधेनु सेना के धरमजयगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष अनिल साव को सूचना मिला की भैसमा मवेशी बाजार से 8-10 पिकअप मवेशी जशपुर की ओर जा रही है। साव को सूचना मिलते ही मवेशी लोड पिकअप की खोजबीन करने लग गये और अपने साथियों के साथ सिथरा के पास सड़क किनारे पिकअप का इंतेजार करते रहे कुछ ही समय बाद एक पिकअप में दो जोड़ी मवेशी लोडकर ले जाने देखा गया हमारे कामधेनु के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल साव ने इसकी सूचना कामधेनु सेना के प्रदेश महासचिव नारायण बाईन को दिया नारायण बाईन ने तत्काल धरमजयगढ़ थाना प्रभारी सीताराम धु्रव को पिकअप का फोटो के साथ सूचना दिया। थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ तत्काल घेरा बंदी किया ताकि किसी भी हालत में मवेशी लोड पिकअप भाग ना पाये। थाना प्रभारी ने मवेशी लोड पिकअप को थाना लेकर आये उसके बाद फिर सूचना मिला कि दो पिकअप मवेशी फिर सिथरा के पास देखा गया इस पिकअप का भी पिछा करते हुए धरमजयगढ़ इंडियन पेट्रोल पंप के पास रोका गया और पिकअप को भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष समय अग्रवाल को सौंपा फिर दो पिकअप की जानकारी मिली उसको भी पीछा करते हुए धरमजयगढ़ तक लेकर आये लेकिन इस बार पिकअप चालक पत्थलगांव की ओर न जाकर कापू की ओर जाने लगे पिकअप को दौड़ाकर नदी के पास पकड़ा गया और साव ने दोनों पिकअप को पत्रकार मुकेश मौर्य को सौंपा और पुलिस को इसकी सूचना देने बोला गया। पुलिस ने चारों पिकअप को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ एवं कागजात की जांच करने पर मवेशी को किसी भी प्रकार से कत्लखाना ले जाना नहीं पाया गया। किसान अपने खेती किसानी के लिए घर ले जाना पाया गया, थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव की उचित एवं सही जांच के कारण ही निर्दोश ग्रामीण जेल जाने से बच गये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here