छत्तीसगढ़

नव नियुक्त एल्डरमैन अनिल पांडेय, नीरजा अग्रवाल और संतोष सारथी को कल एसडीएम धरमजयगढ़ दिलायेंगे शपथ

जोहार छत्तीसगढ़ – धरमजयगढ़।

धरमजयगढ़ नगर पंचायत के नव नियुक्त एल्डरमैन अनिल पांडेय, नीरजा अग्रवाल एवं संतोष सारथी कल शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह नगर पंचायत कार्यालय, धरमजयगढ़ में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में धरमजयगढ़ के एसडीएम नव नियुक्त एल्डरमैनों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण के साथ ही तीनों एल्डरमैन नगर पंचायत के कार्यों में अपनी औपचारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन प्रारंभ करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में जनप्रतिनिधियों, नगर पंचायत के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर नगर पंचायत कार्यालय में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts