जोहार छत्तीसगढ़ -धरमजयगढ़।
अधिवक्ता पटेल ने कहा कि एसईसीएल की दुर्गापुर कोयला खनन परियोजना के लिए प्रस्तावित ड्रोन सर्वे का क्षेत्रवासी विरोध करेंगे। उनका कहना है कि ड्रोन सर्वे शुरू करने से पहले प्रशासन और एसईसीएल को प्रभावित ग्रामीणों के सभी महत्वपूर्ण सवालों का स्पष्ट और लिखित जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन पहले यह बताए कि प्रभावित किसानों की जमीन किस दर पर अधिग्रहित की जाएगी, विस्थापित परिवारों का पुनर्वास कहाँ किया जाएगा तथा प्रभावित लोगों को रोजगार दिया जाएगा या नहीं। इन सभी बिंदुओं पर लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही ड्रोन सर्वे कराया जाना चाहिए। अधिवक्ता पटेल ने कहा कि बिना पारदर्शिता और प्रभावित ग्रामीणों की सहमति के ड्रोन सर्वे कराना उचित नहीं है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि धरमजयगढ़ क्षेत्र के लोगों के हितों को प्राथमिकता देते हुए पहले उनकी सभी शंकाओं का समाधान किया जाए, उसके बाद ही परियोजना से जुड़ी आगे की कार्रवाई की जाए। नहीं तो एसईसीएल का जोरदार विरोध किया जाएगा।








