छत्तीसगढ़

धरमजयगढ़ सहित क्षेत्र की आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों में सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ, फहराया गया सहकारिता ध्वज

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।

पूरे छत्तीसगढ़ की तरह धरमजयगढ़ क्षेत्र की आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों में भी सोमवार को सहकारिता ध्वज फहराकर सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सहकारिता के सिद्धांतों, किसानों के हित और समितियों की भूमिका को लेकर जानकारी साझा की गई। धरमजयगढ़, जमरगी डी, खम्हार, गेरसा, खडग़ांव और सीसरिंगा स्थित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित में ध्वजारोहण कर सहकारिता सप्ताह की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने और किसानों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। इस अवसर पर टीएसएस अध्यक्ष नरेश राठिया तथा भाजपा रायगढ़ सहकारिता प्रकोष्ठ के सोशल मीडिया प्रभारी लीलाम्बर यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सहकारिता किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला है तथा समितियों के माध्यम से किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ निरंतर उपलब्ध कराया जा रहा है। कार्यक्रम में समिति के सदस्य, कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सहकारिता सप्ताह के दौरान विभिन्न जनजागरूकता एवं किसान हितैषी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts