छत्तीसगढ़

बाकारूमा में पल्स पोलियो अभियान का निरीक्षण करने पहुंचे भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोकुल नारायण यादव

जोहार छत्तीसगढ़ -धरमजयगढ़। 
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को धरमजयगढ़ विकासखंड के बाकारूमा स्थित पोलियो बूथ का भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोकुल नारायण यादव ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों से अभियान की प्रगति की जानकारी ली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वयं बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाते हुए अभिभावकों से अपील की कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा इस गंभीर बीमारी से असुरक्षित न रहे। उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो अभियान बच्चों के स्वस्थ भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे सफल बनाने में जनसहभागिता की अहम भूमिका है। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करते हुए अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts