छत्तीसगढ़

जमरगा के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में स्कूली बच्चों के साथ मन की बात सुनेंगे जनपद पंचायत उपाध्यक्ष शिशुपाल

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।

धरमजयगढ़ विकास खंड के ग्राम जमरगा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में रविवार को प्रधानमंत्री के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात का सामूहिक श्रवण किया जाएगा। इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष शिशुपाल विद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षकों के साथ कार्यक्रम सुनेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा देश के विकास, शिक्षा, नवाचार, पर्यावरण, स्वच्छता, युवा शक्ति तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर रखे जाने वाले विचारों को छात्र-छात्राएं सुनेंगी। विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली हैं। जनपद पंचायत उपाध्यक्ष शिशुपाल ने कहा कि मन की बात समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला कार्यक्रम है, जिससे विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से कार्यक्रम में सहभागी बनने और प्रधानमंत्री के संदेशों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की। विद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं अन्य आमंत्रित अतिथि भी उपस्थित रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts