छत्तीसगढ़

जमीन घोटाले मामले में बजरंग अग्रवाल को मिली अग्रिम जमानत

जोहार छत्तीसगढ़ – धरमजयगढ़।

फर्जी जमीन रजिस्ट्री से जुड़े मामले में आरोपी बजरंग अग्रवाल और उनके साथी को आज घरघोड़ा एडीजे कोर्ट से राहत मिली है। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को अग्रिम जमानत प्रदान कर दी है। जानकारी के अनुसार, इस मामले में धरमजयगढ़ थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया गया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार बताए जा रहे थे। मामले में गिरफ्तारी की आशंका के बीच आरोपियों ने न्यायालय की शरण लेते हुए अग्रिम जमानत के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। आज घरघोड़ा एडीजे कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान न्यायालय ने आरोपियों को अग्रिम जमानत देते हुए राहत प्रदान की। अब मामले की जांच पुलिस द्वारा आगे जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts