छत्तीसगढ़

बाकारूमा मंडल की कामकाजी बैठक में शामिल हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोकुल यादव

जोहार छत्तीसगढ़ – धरमजयगढ़।

धरमजयगढ़ विधानसभा के प्रभार मंडल बाकारूमा में आज भाजपा की कामकाजी बैठक आयोजित हुई। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं धरमजयगढ़ विधानसभा के बाकारूमा मंडल प्रभारी गोकुल यादव विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान मंडल संगठन के कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा पार्टी की आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं संगठन में नए लोगों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए उन्हें पार्टी हित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोकुल यादव, छाया विधायक हरिश्चन्द्र राठिया, जनपद अध्यक्ष लीनव राठिया, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शशि पटेल, दुहन चौहान, लीला यादव सहित सभी मोर्चों के अध्यक्ष एवं भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts