जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
महिलाओं के स्वास्थ्य को समर्पित स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार और महिलाओं की स्वास्थ्य – हमारी प्राथमिकता के ध्येय को लेकर जयेश मेडिकल धरमजयगढ़ में 30 अगस्त रविवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक नि:शुल्क स्त्री रोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें डॉ. शाम्भवी वाजपेयी (एमबीबीएस) स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा जांच एवं परामर्श दी जायेगी। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध कराना तथा महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना है। आयोजक समिति ने सभी महिलाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठायें और समय पर पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच करायें।
शिविर में उपलब्ध सेवायें –
गर्भवती महिलाओं की जांच और उपचार एवं परामर्श , अनियमित मासिक धर्म , सफेद पानी जाना , खुजली , हामानल असंतुलन , ल्यूकोरिया , मेनोपॉज सम्बंधित सलाह , खून की कमी (एनीमिया) , थायराइड संबंधी समस्यायें , अवसाद एवं चिंता और अन्य स्त्री रोग संबंधी समस्याओं की जांच एवं परामर्श।








