छत्तीसगढ़

पत्रकार साहब बताइए आपका … कितना है, हमें जन सुनवाई सफल करवाना है …! एसपी साहब कब लगाम लगेगा अवैध कबाड़ पर …? छाल थाना क्षेत्र में कबाड़ का धंधा जोरदार फल फूल रहे हैं …? अंत में दबे पॉव … फोकट में कोयला लेना चहता है … कोल कंपनी …!

पत्रकार साहब बताइए आपका … कितना है, हमें जन सुनवाई सफल करवाला है …!

धरमजयगढ़ क्षेत्र में तीन कोल ब्लॉक की जनसुनवाई जल्द ही होने वाला है, सब अपने -अपने स्तर पर जन सुनवाई सफल बनाने में तुला हुआ है, पुरूंगा कोल ब्लॉक की जन सुनवाई बहुत ही जल्द होने वाला है … इसके लिए कंपनी वाले हाथ पैर मारना शुरू कर दिया है … ग्रामीणों को कैसे मनाये जाए इसके लिए गुणा भाग में जूट गये हैं …। पत्रकार कंपनी का विरोध न करें इसके लिए, पत्रकारों से उनका रेट पूछे जा रहे हैं… बताइए आपका क्या … है? विडंबना देखिए कि कंपनी वाले पत्रकारों से उसका रेट पूछ रहे हैं … और बोल रहे हैं जन सुनवाई तो आप लोगों को सफल करवाना है …!

एसपी साहब कब लगाम लगेगा अवैध कबाड़ पर …? छाल थाना क्षेत्र में कबाड़ का धंधा जोरदार फल फूल रहे हैं …?

पुलिस कप्तान के सख्त निर्देश के बाद भी कुछ थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार फल फुल रहे हैं …? अवैध कबाड़ कारोबारियों के कारण चोरी का सामान आसानी से खप जाता है … कबाडिय़ों के कारण क्षेत्र में चोरी की घटना बढ़ रही है …! छाला थाना की अगर बात करें तो इस थाना क्षेत्र में एक ऐसा कबाड़ दुकान है जो रास्ते के उपर ही कबाड़ रखते हैं …। रायगढ़ एसपी का साफ निर्देश है कि अवैध कारोबार किसी भी हालत में फलने फुलने नहीं दिया जायेगा लेकिन छाल थाना में बड़े ही मजे से अवैध कबाड़ का धंधा फल फुल रहा है …? क्षेत्रवासियों ने एसपी साहब से मांग कर रहे हैं कि … एसपी साहब कब लगाम लगेगा हमारे क्षेत्र के अवैध कबाड़ की खरीद फरोख्त पर …?

और हो ही गया रोहित श्रीवास्तव पर एफआईआर ….

धरमजयगढ़ में दो जल विद्युत कंपनी काम कर रहे हैं एक है मलका और दूसरा है धनवादा… दोनों ही कंपनी की देख रेख रोहित श्रीवास्तव करते थे … मलका कंपनी में जीएम के पद पर पदस्थ थे … तो वहीं धनवादा कंपनी का भी सभी काम को भी रोहित श्रीवास्तव ही देखते थे … धनवादा कंपनी ने रोहित श्रीवास्तव से परेशान होकर कंपनी से अलग कर दिया … कंपनी से अलग करने के बाद कंपनी को नुकसान पहुंचाने के लिए …कुछ अपने चेहते लोगों से शिकायत बाजी … धनवादा कंपनी के कर्मचारियों को छूटे केस में फांसाने … गाली गलौज करने का आरोप के साथ धरमजयगढ़ पुलिस थाना में धनवादा कंपनी की ओर से आवेदन दिया गया था … धरमजयगढ़ पुलिस आवेदन को संज्ञान में लेकर जांचकर रोहित श्रीवास्तव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। रोहित श्रीवास्तव से परेशान होकर मलका कंपनी भी रोहित श्रीवास्तव को टाटा बॉय बॉय कर दिया …!

अंत में दबे पॉव … फोकट में कोयला लेना चहता है … कोल कंपनी …!

धरमजयगढ़ क्षेत्र में आने वाले कोल कंपनियों को शायद मालूम नहीं कि ये धरमजयगढ़ है … यहां फोकट में कुछ नहीं मिलता … इससे पहले भी तीन कोल कंपनी ने कोयला खोदने के लिए कोल ब्लॉक लिया था …। मगर खोद नहीं पाया … वेदांता … डीबी पॉवर … और वीसा … ये तीनों कंपनी अपना जन सुनवाई करवाने के बाद भी धरमजयगढ़ में कोयला खोद नहीं पाये … तीनों कंपनी क्षेत्र में लाखों-करोड़ों का काम भी करवाया … विकास के नाम पर … लेकिन कंपनी वालों को कोई फायदा नहीं हुआ …उल्टा सभी कंपनी वालों के साथा जोरदार … भी हुआ … डीबी पॉवर की ऑफिस में तोडफ़ोड़ के साथ उनके अधिकारी-कर्मचारियों के गाड़ी व उनके साथ मारपीट किया गया था … तो वीसा कंपनी के ऑफिस में तो न जाने कितने बार तोडफ़ोड़ हुआ …तो वहीं 150 से भी अधिक लोगों पर गंभीर धाराओं के साथ कंपनी के इशारे पर धरमजयगढ़ थाना में एफआईआर दर्ज हुआ… लेकिन इसके बाद भी धरमजयगढ़ की जनता और मजबूती के साथ कंपनी का विरोध किया … और अब जो तीन कंपनी धरमजयगढ़ में कोयला खोदना चाहते हैं ये लोग धरमजयगढ़ में विकास के नाम पर चौवंनी भी खर्च नहीं कर रहे हैं … और धरमजयगढ़ में कोयला खदान खोलना चहा रहे हैं …! अब आप ही बताइए क्या कोयला खोद पायेगा …?

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts