जोहार छत्तीसगढ़ – धरमजयगढ़।
धरमजयगढ़ थाना प्रभारी राजेश जांगड़े इन दिनों अपने सख्त और सक्रिय पुलिसिंग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। क्षेत्र में अवैध कारोबार और अपराध पर लगातार कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप का माहौल बताया जा रहा है।
थाना प्रभारी राजेश जांगड़े का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया है कि अपराध, अवैध कारोबार और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र में विभिन्न मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिससे अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के हौसले पस्त हुए हैं। वहीं आम लोगों में पुलिस की सक्रियता को लेकर सकारात्मक चर्चा भी हो रही है।
थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध गतिविधि या अपराध की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा हर शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।








