छत्तीसगढ़

धरमजयगढ़ के नए SDM होंगे प्रवेश पैकरा, प्रशासनिक फेरबदल के बाद बढ़ी जिम्मेदारी

जोहार छत्तीसगढ़ – धरमजयगढ़।

धरमजयगढ़ अनुविभाग में नए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के रूप में प्रवेश पैकरा होंगे। प्रशासनिक फेरबदल के बीच उनका नाम धरमजयगढ़ के नए SDM के रूप में सामने आया है। प्रवेश पैकरा इससे पहले मस्तूरी अनुविभाग में SDM के रूप में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उनके कार्यकाल के दौरान राजस्व मामलों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक गतिविधियों और समाधान शिविरों में उनकी भूमिका रही है। धरमजयगढ़ में SDM का पद प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है।

क्षेत्र में राजस्व प्रकरण, जमीन संबंधी मामले, कानून-व्यवस्था से जुड़े प्रशासनिक दायित्व, जनसमस्याओं के निराकरण सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां SDM के अधीन रहती हैं। क्षेत्र की जनता की नजर उनके कार्यकाल और प्रशासनिक कार्यशैली पर रहेगी। विशेष रूप से राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण, ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और आम जनता की शिकायतों पर प्रशासन की सक्रियता को लेकर लोगों को नए SDM से उम्मीदें रहेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts