छत्तीसगढ़

15 नवम्बर को धरमजयगढ़ में होगा प्रदेश स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन,  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, सांसद राधेश्याम राठिया के समन्वयन एवं प्रयासों से में होगा आयोजन

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों के क्रियान्वयन हेतु प्रदेश स्तर पर समन्वयक, संयोजक, सहसंयोजक एवं सदस्यों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया के समन्वयन एवं विशेष प्रयासों से प्रदेश स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य कार्यक्रम आगामी 15 नवम्बर को धरमजयगढ़ में आयोजित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सांसद राधेश्याम राठिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए प्रदेश स्तर पर गठित समिति द्वारा समन्वय किया जा रहा है। इस आयोजन के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा सहित जनजातीय समाज के महान स्वतंत्रता सेनानियों, महापुरुषों एवं जनजातीय नायकों के गौरवशाली योगदान को स्मरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनजातीय बहुल क्षेत्र धरमजयगढ़ में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होना पूरे रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र एवं जनजातीय समाज के लिए गौरव का विषय है। यह आयोजन जनजातीय संस्कृति, परंपरा, अस्मिता और गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर बनेगा। सांसद राधेश्याम राठिया ने क्षेत्र के जनजातीय समाज, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समस्त क्षेत्रवासियों से 15 नवम्बर को धरमजयगढ़ में आयोजित इस ऐतिहासिक प्रदेश स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts