जोहार छत्तीसगढ़ – धरमजयगढ़।
धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न छात्रावासों में पदस्थ अधीक्षकों ने क्षेत्रीय विधायक लालजीत सिंह राठिया से मुलाकात कर अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान छात्रावास अधीक्षकों ने अपने कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियों और लंबित मांगों को विधायक के समक्ष रखा तथा उनके निराकरण के लिए पहल करने का आग्रह किया। विधायक लालजीत सिंह राठिया ने अधीक्षकों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वस्त किया कि उनकी जायज मांगों के निराकरण के लिए उचित पहल की जाएगी। साथ ही संबंधित स्तर पर आवश्यक कार्रवाई कराने का प्रयास किया जाएगा। इस मुलाकात के दौरान छात्रावास अधीक्षकों ने अपनी समस्याओं को सुनने और उनके समाधान का भरोसा दिलाने के लिए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।








