छत्तीसगढ़

CMHO भगाओ, बेमेतरा बचाओ के नारों से गूंजा कार्यालय, FIR और निलंबन की मांग पर अड़े रहे प्रदर्शनकारी

 

जोहार छत्तीसगढ़-बेमेतरा।
बेमेतरा में स्वास्थ्य विभाग की कथित वित्तीय अनियमितताओं और जालसाजी के आरोपों को लेकर भीम रेजिमेंट ने CMHO कार्यालय का घेराव किया। प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, जनपद सदस्य दीपक दिनकर सहित सैकड़ों समर्थकों ने संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई, निलंबन और FIR दर्ज करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए लंबित मामलों का 15 दिन में निराकरण नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। सवाल है—स्वास्थ्य विभाग में लगे आरोपों की जांच और कार्रवाई कब होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts