छत्तीसगढ़

नगर पंचायत कार्यालय में मनाया जाएगा पार्षद टारजन भारती का जन्मदिन

जोहार छत्तीसगढ़ – धरमजयगढ़।

नगर पंचायत धरमजयगढ़ के वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता टारजन भारती का आज जन्मदिन नगर पंचायत कार्यालय में मनाया जाएगा। इस अवसर पर नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं समर्थकों द्वारा उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जाएंगी। टारजन भारती लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं और नगर की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। नगर पंचायत में यह उनका दूसरा कार्यकाल है। इससे पूर्व वे नगर पंचायत के उपाध्यक्ष का दायित्व भी संभाल चुके हैं। वर्तमान में वे वार्ड क्रमांक 6 से पार्षद के रूप में जनप्रतिनिधित्व कर रहे हैं। नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित होने वाले जन्मदिन कार्यक्रम को लेकर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर जन्मदिन मनाने के साथ ही उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की जाएगी। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों ने भी पार्षद टारजन भारती को जन्मदिन की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts