जोहार छत्तीसगढ़ – धरमजयगढ़।
सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी के लिए निकली बाइक यात्रा का जिले में युवा मोर्चा के नेतृत्व में भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। बाइक यात्रा के जिले में पहुंचने पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और युवाओं ने उत्साह के साथ बाइकर्स का स्वागत किया। इस दौरान सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। बाइकर्स के स्वागत कार्यक्रम में युवा मोर्चा के जिला प्रभारी अभिषेक मिश्रा, जिला अध्यक्ष सुमीत शर्मा, त्रिलोचन राठिया, जिला महामंत्री उमा शंकर शर्मा, कार्यक्रम प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष शशि पटेल सहित युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य और इसके माध्यम से समाज में सेवा एवं जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया। बाइक यात्रा में शामिल सदस्यों का स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की बात कही।
लाभार्थी सम्मेलन में बड़ी संख्या में पहुंचे हितग्राही
बाइक यात्रा के स्वागत कार्यक्रम के बाद सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राही बड़ी संख्या में शामिल हुए। सम्मेलन में लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, संभाग प्रभारी रामू रोहरा, आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र बेसरा, भाजपा जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान,छाया विधायक हरिश्चंद राठिया,जिला महामंत्री जतिन साव सहित भाजपा के जिला एवं मंडल पदाधिकारी तथा अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सम्मेलन के दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से संवाद किया गया। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आम लोगों को मिल रहे लाभ, योजनाओं की जानकारी और पात्र हितग्राहियों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के विषय पर चर्चा हुई।
सेवा, संगठन और जनकल्याण का दिया संदेश
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। सम्मेलन के माध्यम से लोगों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोडऩे पर भी जोर दिया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। बाइक यात्रा के स्वागत से लेकर लाभार्थी सम्मेलन तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। आयोजन में सेवा, संगठन और जनकल्याण की भावना को प्रमुखता से सामने रखा गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और अभियान के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की दिशा में आगे भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित किए जाने की बात कही गई।








