जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और कई इलाकों में बने बारिश के हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है। शासन के इस फैसले का उद्देश्य विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना और उन्हें खराब मौसम के दौरान आवागमन की परेशानी से बचाना है।पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के विभिन्न जिलों में रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है। कई स्थानों पर निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने के साथ ही नदी-नालों का जलस्तर भी बढ़ा है। ऐसे मौसम में स्कूली बच्चों को घर से स्कूल तक आने-जाने में परेशानी होने के साथ सड़क दुर्घटना और अन्य जोखिम की आशंका भी बनी रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए 26 सितंबर को प्रदेशभर के स्कूलों में एक दिन का अवकाश रखा गया है। छुट्टी के चलते विद्यार्थियों को स्कूल नहीं जाना होगा। अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने दें और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।बारिश की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा भी परिस्थितियों पर नजर रखी जा रही है। विशेष रूप से नदी-नालों, पुल-पुलियों और जलभराव वाले क्षेत्रों में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।








