जोहार छत्तीसगढ़-खरसिया।
विजयादशमी महोत्सव 2026 के भव्य आयोजन को लेकर 24 सितंबर को स्थानीय गायत्री मंदिर परिसर में समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमे नगर के गणमान्य नागरिकों ने अपने विचार रखे और समिति के विगत वर्ष के प्रयासों की सराहना करते हुए इस वर्ष के लिए पुन: रूपेश सराफ को विजयादशमी समिति का अध्यक्ष चुना गया। बैठक में विजयादशमी पर्व के आयोजन, व्यवस्थाओं एवं समिति के गठन को लेकर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक के दौरान समिति के अध्यक्ष रूपेश सराफ ने विगत वर्ष आयोजित विजयादशमी महोत्सव के आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा उपस्थित सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया। इसके पश्चात इस वर्ष के आयोजन को लेकर भी उपस्थित सदस्यों द्वारा विभिन्न सुझाव एवं विचार रखे गए। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से रूपेश सराफ को वर्ष 2026 के विजयादशमी महोत्सव समिति के अध्यक्ष पद पर पुन: चयनित किया गया। समिति के उपस्थित सदस्यों ने उनके नेतृत्व में इस वर्ष भी विजयादशमी महोत्सव को भव्य एवं गरिमामय रूप से आयोजित करने पर सहमति व्यक्त की इस बैठक में आयोजन की आगामी रूपरेखा, आवश्यक व्यवस्थाओं तथा महोत्सव को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यों द्वारा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर भी चर्चा की गई। गौरतलब है कि खरसिया का दशहरा मेला बहुत प्रसिद्ध है तथा आसपास के गांवों से हजारों लोग रावण दहन का कार्यक्रम तथा प्रसिद्ध मीना बाजार देखने नगर में आते है, समिति के द्वारा उनके मनोरंजन के लिए रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है।








