जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
धरमजयगढ़ क्षेत्र के खड़गांव के पास गुरुवार को पूर्णागिरी बस और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि बस के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके परखच्चे उड़ गए। जानकारी के अनुसार कापू से बिलासपुर जा रही पूर्णागिरी बस की ट्रक क्रमांक जेएच 01 डीएच 9802 से खड़गांव के पास आमने-सामने भिड़ंत हुई। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना धरमजयगढ़ थाना प्रभारी को दे दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके के लिए रवाना हुई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई की जा रही है।








