छत्तीसगढ़

सांसद राधेश्याम राठिया आज खरसिया और धरमजयगढ़ में लगायेंगे जनसमस्या निवारण शिविर

जोहार छत्तीसगढ़-रायगढ़।

रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया आज खरसिया एवं धरमजयगढ़ क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनके द्वारा आम नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं जनहित से जुड़े लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं मांगों को सुना जाएगा। सांसद राठिया का जनसमस्या निवारण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। खरसिया में भाजपा कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक सांसद लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद धरमजयगढ़ में वन विभाग के नीलामी हॉल, काष्ठागार में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक जनसमस्या निवारण कार्यक्रम रमें लोगों की समस्या सुनेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्राप्त समस्याओं को संबंधित विभागों एवं अधिकारियों के माध्यम से निराकरण कराने के लिए आवश्यक पहल किए जायेंगे। सांसद के इस जनसंपर्क एवं जनसमस्या निवारण कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपनी समस्याएं रखने का आग्रह किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts