छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ सुनने में छत्तीसगढ़ में रायगढ़ जिला प्रथम

जोहार छत्तीसगढ़ – धरमजयगढ़।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात’ को सुनने के मामले में छत्तीसगढ़ प्रदेश में रायगढ़ जिला प्रथम स्थान पर रहा है। इस उपलब्धि का श्रेय भाजपा जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान के नेतृत्व में जिलेभर में चलाए जा रहे व्यापक जनसंपर्क एवं संगठनात्मक प्रयासों को दिया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गांव-गांव, गली-मोहल्लों और विभिन्न बूथों पर ग्रामीणों एवं आम नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना जाता है। कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आम लोगों की भागीदारी के परिणामस्वरूप रायगढ़ जिले ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। रायगढ़ जिले की इस उपलब्धि पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और संगठन के प्रति सक्रियता से जिले में पार्टी की गतिविधियों को लगातार मजबूती मिल रही है। भाजपा नेताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों और देश के विकास से जुड़ी बातों को आम जनता तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। रायगढ़ का प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करना जिले के कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनभागीदारी का परिणाम है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts