छत्तीसगढ़

भारी अव्यवस्था के बीच सिसरिंगा में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव संपन्न, अव्यवस्था देख भड़के भाजपा जिला उपाध्यक्ष

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।

धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम सिसरिंगा में आयोजित विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम अव्यवस्थाओं के कारण चर्चा का विषय बन गया। विकास खण्ड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का मुख्य अतिथि रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया रहे। शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक उपस्थित रहे, लेकिन कार्यक्रम में पालक व ग्रामीणों की संख्या बहुत ही कम दिखाई दिये। कार्यक्रम स्थल पर कई व्यवस्थाएं नदारद दिखाई दी।
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी जब बच्चों एवं कार्यक्रम में पहंचे लोगों को संबोधन कर थे तब उपस्थित शिकक्षकों का ध्यान बीईओ के संबोधन की ओर न रहकर अपने-अपने मोबाईल एवं एक दूसरे में बात करते मगन रहे, अपने ही अधिकारी का संबोधन को ऐसा नजर अंदाज करना शिक्षकों को शोभा नहीं देता? कार्यक्रम में पहुंचे लोगों में शिक्षकों के इस व्यवहार से लोगों में नाराजगी देखने को मिली। कार्यक्रम में शामिल भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोकुल नारायण यादव ने व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए कहा कि शाला प्रवेश उत्सव जैसे महत्वपूर्ण आयोजन में इस प्रकार की अव्यवस्था दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भविष्य में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। उनका कहना था कि बच्चों के शिक्षा से जुड़े कार्यक्रम में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि शासन स्तर पर बड़े आयोजन किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर तैयारी का अभाव साफ दिखाई देता है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे आयोजनों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का स्वागत किया गया, मेधवी छात्र-छात्रों का सम्मान एवं सरस्वती सायकल योजना के तहत छात्राओं को सायकल वितरण किया गया है। अब कार्यक्रम में हुई अव्यवस्थाओं को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है और लोग जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।

कार्यक्रम में मीडिया को रखे दूर

छत्तीसगढ़ सरकार के निर्देश पर शिक्षा विभाग शाला प्रवेश उत्सव मना रहे हैं। धरमजयगढ़ विकास खण्ड में भी शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया सिसरिंगा में। सिसरिंगा में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में भारी अव्यवस्था देखने को मिला। अव्यवस्था देख भाजपा जिला उपाध्यक्ष अधिकारियों पर भड़के, तो वहीं विकास खण्ड स्तरीय कार्यक्रम में मीडिया वालों को कार्यक्रम से दूर रखा, शिक्षा विभाग द्वारा नेताओं को तो बुलाने नहीं भूले, लेकिन मीडिया वालों को इसकी खबर देने भूल गये।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts