छत्तीसगढ़

नगर पंचायत धरमजयगढ़ ने भ्रष्टाचार के आरोपों पर उठाया कदम, कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी को भेजा पत्र, पार्षद जानू सिदार की मांग के बाद बढ़ी हलचल

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
नगर पंचायत धरमजयगढ़ में कथित भ्रष्टाचार और निर्माण कार्यों में अनियमितता के आरोपों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब नया अपडेट सामने आया है। पार्षद जानू सिदार द्वारा उठाए गए मुद्दे पर नगर पंचायत ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करते हुए थाना प्रभारी धरमजयगढ़ को प्राथमिक सूचना दर्ज (FIR) करने के संबंध में पत्र भेजा है। जानकारी के अनुसार पार्षद जानू सिदार ने नगर पंचायत के कुछ निर्माण कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच एवं कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद नगर पंचायत कार्यालय द्वारा संबंधित मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस को पत्र प्रेषित किया गया है। नगर पंचायत द्वारा भेजे गए पत्र में वार्ड क्रमांक 08 आंगनबाड़ी से यशपाल सिदार घर तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य का उल्लेख किया गया है। पत्र में संबंधित मामले की जांच कर प्राथमिक सूचना दर्ज करने की कार्रवाई का अनुरोध किया गया है। वहीं, पहले दिए गए अल्टीमेटम और आंदोलन की चर्चाओं के बीच अब नगर पंचायत द्वारा कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू किए जाने के बाद भूख हड़ताल की स्थिति फिलहाल समाप्त मानी जा रही है। अब सब की नजरें पुलिस जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। नगर पंचायत में निर्माण कार्यों को लेकर उठे सवालों के बीच प्रशासनिक कार्रवाई से मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts