जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद जानू सिदार ने एसडीएम धरमजयगढ़ को आवेदन देकर मांग किया है कि वार्ड क्रमांक 8 में आंगनबाड़ी से यशपाल साहू घर तक नाली निर्माण होना था। नाली निर्माण का ठेका शेष कुमार साहू को दिया गया था। ठेकेदार और नगर पंचायत अधिकारी की मिलीभगत कर लाखों का फर्जी बिन बनाकर निकाल लिया गया है। ठेकेदार द्वारा नाली निर्माण शुरू ही नहीं किया और और 3 लाख 89 हजार 668 रूपये फर्जी बिला बनाकर निकाल लिया गया है। जिसकी जांचकर कड़ी कार्यवाही की मांग पार्षद ने किया है। नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है कि नगर पंचायत धरमजयगढ़ के अधिकारी द्वारा ठेकेदार और दुकानदारों से मिलीभगत कर लाखों रूपये का फर्जी बिन का भुगतान किया गया है। फर्जी बिल एवं घटिया निर्माण की जांच हेतु नगर पंचातय अधिकारी भरतलाल साहू के खिलाफ उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय मंत्री अरूण साव से किया है। अगर धरमजयगढ़ का दो साल का बिल और निर्माण कार्य की जांच की जाये तो अधिकारी पर बड़ी कार्यवाही हो सकता है? अब देखना है कि पार्षद जानू सिदार द्वारा भूख हड़ताल का दिया गया अल्टीमेटम 23 जून को खत्म हो रहा है। अगर दो दिन में फर्जी बिन मामले में कार्यवाही नहीं होता है तो देखना होगा कि पार्षद जनहित में भूख हड़ताल पर बैंठते है कि नहीं?
7 दिन के अंदर करंे कार्यवाही नहीं तो बैठूंगा भूख हड़ताल
पार्षद जानू सिदार ने एसडीएम धरमजयगढ़ को दिये गये आवेदन में उल्लेख किया है कि फर्जी तरीके से शासकीय राशि निकालने वाले ठेकेदार एवं अधिकारी पर नियमानुसार कार्यवाही करें नहीं तो 7 दिन बाद भूख हड़ताल पर बैंठूंगा जिसकी समस्त जवाबदारी प्रशासन की होगी।








