Home समाचार एच एच 43 का हाल बूरा गड्ढे में गिरकर युवक हुआ घायल...

एच एच 43 का हाल बूरा गड्ढे में गिरकर युवक हुआ घायल … ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

117
0

जितेन्द्र गुप्ता-पत्थलगांव। राष्ट्रीयराज मार्ग 43 के जर्जर हालत से लोग परेशान तो हैं ही पर इतनी गैर जिम्मेदाराना व्यवहार विभाग और ठेकेदार करेंगे ये किसी ने नहीं सोचा होगा आए दिन सड़कों की खराब हालत में अधिकारी, ठेकेदार का ध्यान आकर्षण कर सड़कों के बारे में सैकड़ों बार बताने के बाद भी किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता पत्थलगांव पुरन तालाब से एसडीएम ऑफि स तक लगभग आधा से एक किलोमीटर की दूरी में सैकड़ों बड़े-बड़े गड्डों से लोग परेशान ही नहीं आफ त में है रोजाना खतरों से खेल कर सड़कों में चलते हुए खुद को सुरक्षित रखने का प्रयास कर रहे हैं लोग, पर इन से किसी को कोई फ र्क नहीं पड़ता है मंगलवार को दोपहर पालीडीह के 24 वर्षीय रतिराम शहर से अपने घर पालीडीह जा रहा था। पुरन तालाब के आगे राष्ट्रीयराज मार्ग 43 के गड्डों में गिरकर दुर्घटना ग्रस्त हो गया जिससे सिर में काफ ी चोट लगी आनन-फ ानन में उसे आसपास के लोगों ने पत्थलगांव के सिविल अस्पताल में एडमिट किया डॉक्टर ने रतिराम को सिर में काफ ी चोट लगना बताया आखिर कब तक आम लोग इन सड़कों में चलते हुए दुर्घटना का शिकार होते रहेंगे प्रशासन और एनएच विभाग एवं सड़क बनाने वाली कम्पनी जीएम एसोसिएट पूरी तरह से नकारा साबित हो रहे है। अच्छी सड़क न सही कम से कम उन सड़कों के गड्ढों को तो भर कर चलने लायक बना दे जिससे आम लोग सड़क में चलने समय गड्डों में गिर कर घायल न हो रोजाना इन सड़कों में कई लोग घायल हो रहे हंै। पर किसी तरह की कोई कार्रवाही नहीं होने पर सड़कों के देखरेख करने वालों का सीना चौड़ा हो रहा है पर आम आदमी उन सड़कों में चल कर दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। इन बातों को लेकर पत्थलगांव के एसडीएम योगेश श्रीवास से बात करने पर उन्होंने कहा कि ये गम्भीर बात है। अब बहुत हो चुका विभाग के अधिकारियों के ऊपर कार्रवाही की जाएगी आखिर कब तक इन सड़कों के गड्डों को भरने का इंतजार किया जाता रहेगा रोजाना हमारे पास लोग इन गड्डों को भरने के लिए बाते करते हंै। अब कार्रवाही करने के सिवाय कोई दूसरा चारा नहीं है।

  • सांसद गोमती साय से सड़कों की दुर्दशा को लेकर बात पुछने पर दुर्घटना में घायल रतिराम के गड्डों में गिर कर घायल होने पे दु:ख जताते हुए कहा कि सड़कों को लेकर हम काफ ी चिंतित है। पुरन तालाब से लेकर एसडीएम ऑफिस तक के गड्डों को भरने के लिए कहती हूं एक से दो दिन में ही उन गड्डों को भरना होगा इन्हें, आम लोगों के चलने लायक सड़क होना ही चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here