छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान के तह्त स्वामी आत्मानंद स्कूल में विकासखंड स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
सेवा संकल्प अभियान के तहत धरमजयगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूल में विकासखंड स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद राधेश्याम राठिया ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष लीनव बिरजू राठिया,नगर पंचायत उपाध्यक्ष जगन्नाथ यादव,प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा संयोजक टीकाराम पटेल,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं जिला नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के संयोजक महेश चैनानी,एम एल मेहर,जिला भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री वीणा विश्वास,मंडल भाजपा महामंत्री पूर्व सैनिक हमारे आनबान शान भोगेश्वर बेहरा,मंडल उपाध्यक्ष मुकेश हलदार,कर्यसमिति सदस्य भगवान सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष समय अग्रवाल,एल्डरमैन नीरज अग्रवाल,अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष संतोष सारथी, महामंत्री सुरेश सारथी,पूर्व मंडल अध्यक्ष विनय पाण्डेय,महामंत्री जगजीत महंत,भावना सावरकर,मंत्री सुमित्रा चौहान, बबली साहू, बाकारुमा मंडल भाजपा अध्यक्ष दशरथ राठिया, जनपद सदस्य, पुरसोत्तम राठिया सहित कई गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए। सेवा संकल्प अभियान में उपस्थित बच्चों और शिक्षको को सम्बोधित करते हुए तब की भारत और अब मोदी के नेतृत्व वाली भारत की बात कही,उनके द्वारा किये जा रहे समग्र विकास को बताते हुए कहा की आज अंत्योदय के मंत्र को साकार करते हुए करोड़ों गरीब परिवार को ऊपर उठाने का कार्य किया है। लीनव राठिया एवं टीकाराम पटेल ने भी सम्बोधित किया। पटेल ने कहा की बिना रुके बिना थके बिना एक दिन छुट्टी लिए लगातार अट्ठारह घंटे काम करने वाले प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिवस पर दिया जलाकर हम सब ने आशीर्वाद दिया। प्रधानमंत्री स्वस्थ और दीर्घायु हों। इस पूरे कार्यक्रम के नोडल अधिकार विकासखंड शिक्षा अधिकारी एस आर भगत हैं मंच संचालन आशीष विश्वास ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts