छत्तीसगढ़

धरमजयगढ़ SDM भरत कौशिक का जशपुर तबादला …अब नए SDM को लेकर बढ़ी लोगों की उत्सुकता

जोहार छत्तीसगढ़ – धरमजयगढ़।

राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया गया है। जारी तबादला सूची में धरमजयगढ़ के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भरत कौशिक का भी नाम शामिल है। उनका तबादला जशपुर किया गया है। भरत कौशिक ने धरमजयगढ़ में SDM के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाली थी। उनके तबादले की खबर सामने आने के बाद अब धरमजयगढ़ में नए SDM को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। प्रशासनिक स्तर पर धरमजयगढ़ जैसे महत्वपूर्ण अनुविभाग में अगला SDM कौन होगा, इसे लेकर लोगों की नजर शासन के अगले आदेश पर टिकी हुई है। धरमजयगढ़ क्षेत्र में राजस्व, कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामले SDM कार्यालय के माध्यम से संचालित होते हैं। ऐसे में नए SDM की नियुक्ति को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्सुकता बनी हुई है। अब देखना होगा कि शासन धरमजयगढ़ की जिम्मेदारी किस अधिकारी को सौंपता है और नए SDM के आने के बाद क्षेत्र की प्रशासनिक व्यवस्था किस दिशा में आगे बढ़ती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts