छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 9 में जनसंपर्क, पोषण आहार एवं गोद भराई कार्यक्रम

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।

सेवा संकल्प अभियान के तहत धरमजयगढ़ नगर के वार्ड क्रमांक 9 स्थित आंगनबाड़ी भवन में जनसंपर्क एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष भरत लाल साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार एवं उपाध्यक्ष जगन्नाथ यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर महिलाओं एवं बच्चों से मुलाकात की और क्षेत्र में मिलने वाले पोषण आहार, आंगनबाड़ी की सुविधाओं तथा मूलभूत आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली। साथ ही महिलाओं को शासन की महतारी वंदन योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती माताओं के सम्मान में गोद भराई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जनप्रतिनिधियों ने गर्भवती महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए गर्भावस्था के दौरान पोषण, स्वास्थ्य एवं नियमित जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की योजनाओं और जनकल्याणकारी सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाना तथा आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं के प्रति जागरूक करना रहा। स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों के समक्ष वार्ड की मूलभूत सुविधाओं से संबंधित अपनी बातें भी रखीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts