जोहार छत्तीसगढ़-खरसिया।
श्री हनुमान सेवा समिति, सियाराम सखा मंडल द्वारा अखंड राम सप्ताह को बड़ी धूमधाम से मनाने की तैयारी भव्य रूप से की जारी है। नगर का युवा वर्ग आजकल धार्मिक गतिविधियों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने लगा है नगर में होने वाली तमाम धार्मिक गतिविधियों में इनकी सक्रियता देखी जा रही है।
खरसिया गंज बाजार का प्राचीन के हनुमान मंदिर 133 वर्ष पूर्व बना था, तब से लेकर आज तक निरंतर हर वर्ष अखंड राम सप्ताह का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया जा रहा है। अपने 134 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा इस मंदिर की आस्था दिनों दिन बढ़ती जा रही भक्त दूर-दूर से अपनी मनोकामना सिद्धि के लिए मंदिर में हनुमान के दर्शन आते हैं। 1 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक चलने वाला अखंड राम सप्ताह में भक्त मंदिर पहुंचकर फेरी देते है जो कि यह क्रमानुसार निरंतर सप्ताह भर चलता है। इस भव्य आयोजन में भक्त दिन रात चौबीसों घंटे सिर्फ सीता-सीता राम-राम राधे-राधे श्याम-श्याम के नाम का कीर्तन करते हुए मंदिर की परिक्रमा लगाता है। भगवान के भव्य दरबार मे अलौकिक श्रृंगार किया गया है भजन मंडलियों द्वारा भजन कीर्तन किया जाता है। वही गंज बाजार में बच्चों के मनोरंजन के लिए आकर्षण झूले एवं भव्य मेला लगाया जाता है। हर दिन सुबह की आरती 8 बजे व रात्रि की आरती 7:30 बजे होगी वही प्रतिदिन प्रात: प्रभात फेरी सुबह 6: 45 बजे हनुमान मंदिर से नगर भ्रमण करेगी, राम नाम के साथ दिन की शुरुआत होगी। 8 अक्टूबर अंतिम दिवस सुबह 9 बजे हवन होगा वही दोपहर 3:30 बजे श्री राम चन्द्र जी की पालकी यात्रा निकाली जावेगी। आयोजन समिति ने सभी भक्तों से आयोजन में सम्मिलित होकर पुण्यलाभ लेने की अपील की है।








