जोहार छत्तीसगढ़-जांजगीर चाम्पा।
छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से महिला पुलिस आरक्षक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला आरक्षक पुलिस लाइन कार्यालय के बाथरूम और प्रांगण की सफाई करती हुई नजर आ रही है। साथ ही आरआई पर प्रताडऩा के आरोप भी लगा रही है। इस मामले में एडिशनल एसपी ने दोनों से जवाब तलब किया है।
फेसबुक पर अपलोड किया वीडियो
महिला आरक्षक ने अपने फेसबुक पर वीडियो अपलोड किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला पुलिस ड्रेस में पुलिस लाइन कार्यालय के साथ आरआई प्रदीप जोशी के कार्यालय के साथ बाथरूम की साफ-सफाई करती हुई नजर आ रही है।
ज्वाइनिंग नहीं देने का आरोप
महिला का आरोप है कि दो दिन से आमद देने के लिए आर आई से मुलाकात कर रही है, लेकिन आरआई काम कराने के बाद भी ज्वाइनिंग नहीं दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एडिशनल एसपी ने जवाब किया तलब, इस मामले में एडिशनल एसपी ने महिला आरक्षक और आरआई से जवाब तलब की है। इतना ही नहीं मामले की जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने की चेतावनी दी है।








