छत्तीसगढ़

भाजपा जिला अध्यक्ष अरुणधर दिवान ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर दिए निर्देश …17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हर घर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।

धरमजयगढ़ जनपद पंचायत सभागार में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्षअरुणधर दिवान ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष अरुणधर दिवान ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से शाम के समय अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि यह आयोजन प्रधानमंत्री के प्रति स्नेह, शुभकामना और जनआशीर्वाद की भावना को प्रकट करने का माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि 17 सितंबर की शाम अधिक से अधिक घरों तक पहुंचकर लोगों को इस अभियान से जोड़ें और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रियता से ही पार्टी के कार्यक्रमों को व्यापक रूप दिया जा सकता है। बैठक में कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री के जन्मदिन से जुड़े विभिन्न सेवा एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। जिला अध्यक्ष ने मंडल एवं बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने पर भी जोर दिया। इस दौरान भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts