छत्तीसगढ़

पत्रकार शेख आलम की स्मृति में आज शाम श्रद्धांजलि सभा, प्रेस क्लब धरमजयगढ़ की ओर से अटल परिसर में शाम 7 बजे होगा आयोजन, पत्रकार साथी देंगे श्रद्धांजलि

जोहार छत्तीसगढ़ – धरमजयगढ़।

पत्रकार साथी शेख आलम के दुखद निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर है। उनके निधन पर प्रेस क्लब धरमजयगढ़ की ओर से आज शाम 7 बजे अटल परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। श्रद्धांजलि सभा में धरमजयगढ़ क्षेत्र के पत्रकार साथी शामिल होकर दिवंगत पत्रकार शेख आलम को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करेंगे। इस दौरान उनके पत्रकारिता जीवन और समाज के प्रति योगदान को भी याद किया जाएगा।

भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर होकर उठाते थे आवाज

पत्रकार शेख आलम ने विभिन्न समाचार संस्थानों से जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। वे सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के साथ ही भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत ने एक सक्रिय साथी को खो दिया है। शेख आलम जनहित से जुड़े मुद्दों को सामने लाने और आम लोगों की समस्याओं को जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाने में सक्रिय रहते थे।

सभी पत्रकार साथियों से शामिल होने की अपील

प्रेस क्लब धरमजयगढ़ ने सभी पत्रकार साथियों से आज शाम 7 बजे अटल परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने की अपील की है। इस अवसर पर पत्रकार साथी दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत पत्रकार शेख आलम को श्रद्धांजलि देंगे और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करेंगे। शेख आलम का निधन पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts