छत्तीसगढ़

संदिग्ध हालात में कॉलेज छात्रा की फांसी के फंदे पर मिली लाश … कोदवारीपारा में मचा हड़कंप, कॉलेज ड्रेस में मिली छात्रा; पुलिस जांच में जुटी

जोहार छत्तीसगढ़ – धरमजयगढ़।

धरमजयगढ़ के कोदवारीपारा में एक कॉलेज छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान भोजपुर निवासी एक कॉलेज छात्रा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह कोदवारीपारा में अपने रिश्तेदार के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। छात्रा का शव कॉलेज ड्रेस में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। कॉलेज ड्रेस में शव मिलने के कारण पुलिस को घटना के समय को लेकर भी जांच करनी पड़ रही है। प्रथम दृष्टया मामला एक-दो दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत का वास्तविक समय पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। छात्रा ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसके पीछे कोई पारिवारिक, व्यक्तिगत अथवा अन्य कारण था या नहीं, इन सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल धरमजयगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts