छत्तीसगढ़

रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया ने धरमजयगढ़ में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात … कापू क्षेत्र में उप स्वास्थ्य केंद्रों के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने रवाना हुए सांसद, योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर

जोहार छत्तीसगढ़ – धरमजयगढ़।
रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया ने शुक्रवार सुबह धरमजयगढ़ पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। सांसद राठिया कापू क्षेत्र में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने धरमजयगढ़ के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्र की राजनीतिक एवं विकास गतिविधियों को लेकर चर्चा की। मुलाकात के दौरान सांसद ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी कार्यकर्ताओं से साझा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सक्रियता से कार्य करने की बात कही।

कार्यकर्ताओं को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

सांसद राधेश्याम राठिया ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और आम जनता से जुड़े विषयों की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लगातार जनता के संपर्क में रहें और उनकी समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास करें। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने से ही योजनाओं का वास्तविक लाभ लोगों को मिल सकेगा। इस दौरान सांसद ने कार्यकर्ताओं के साथ अनौपचारिक माहौल में चर्चा भी की। इसके बाद उन्होंने धरमजयगढ़ के अस्पताल चौक स्थित नाश्ता स्थल पर कार्यकर्ताओं के साथ नाश्ता किया, जहां कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय विषयों पर बातचीत का सिलसिला जारी रहा।

रतनपुर और बैरागी में होगा उप स्वास्थ्य केंद्रों का भूमि पूजन

सांसद राधेश्याम राठिया अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत कापू क्षेत्र के रतनपुर और बैरागी में पहुंचकर उप स्वास्थ्य केंद्रों के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इन स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण से संबंधित क्षेत्रों के ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है। कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात के दौरान सांसद ने विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ सरकार की जनहितकारी योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। सांसद के दौरे को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts