जोहार छत्तीसगढ़ – धरमजयगढ़।
धरमजयगढ़ क्षेत्र में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में ट्रक और यात्री बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार कई यात्रियों के घायल होने की सूचना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर से रायगढ़ जा रही द्विवेदी बस तेजपुर के पास पंडों धाम के नजदीक पहुंची थी, तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार कई यात्रियों को चोटें आई हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल हादसे में घायल यात्रियों की संख्या और दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।








