छत्तीसगढ़

शराब सेवन की पुष्टि के बाद शिक्षक निलंबित

जोहार छत्तीसगढ़-मुंगेली।
शाला समय में शराब सेवन कर विद्यालय पहुंचने और अनाधिकृत अनुपस्थिति की शिकायत की जांच के बाद जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली ने शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय केशलीकला में पदस्थ शिक्षक एल.बी. उमेश कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। चिकित्सकीय परीक्षण में मद्यपान सेवन की पुष्टि होने के बाद विभाग ने यह कार्रवाई की है। निलंबन अवधि में शिक्षक का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मुंगेली निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts