जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में माह अगस्त में एक गौ तस्कारी का मामला सामने आया था, झारखण्ड के गौ तस्कारों द्वारा रात में बेरहमी से ठूंस-ठंूस कर गौ वंश को झारखण्ड ले जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर धरमजयगढ़ पुलिस घेरा बंदीकर आरोपी सहित ट्रक को पकडऩे की कोशिश की लेकिन रात का फायदा उठाते हुए तस्कर और वाहन चालक फरार हो गया था। धरमजयगढ़ पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे लेते हुए पुलिस थाना लाया गया। ट्रक में लगे तिरपाल को खोलने पर देखा गया कि गौ वंश को बुरी तरह चारों पैरों को बांधकर ठूंस-ठंूसकर भर दिया गया था। जिसमें कई गौ वंश की मृत्यु हो गई थी। तस्करों द्वारा बेरहमी से ट्रक में गौ वंश को भरा देख गौ सेवकों एवं नगर के लोगों में काफी नाराजगी देखा गया था। एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के सुपरविजन में थाना प्रभारी राजेश जांगेड़े के नेत्त्व मेंं फरार गौ तस्करों की तलाश शुरू किया गया। ट्रक के नंबर से वाहन मालिक का पता लगाया गया तो पता चला कि वाहन झारखण्ड निवासी किसी नईम खान का है। नईम खान से पुलिस पूछताछ करने पर पता चला कि ट्रक को 11 माह की अनुबंध में अफजल अंसारी को दिया गया था। अफजल अंसारी की गिरफ्तारी के बाद पता चला कि अफजल अंसारी द्वारा 4-5 गौ तस्करों के साथ मिलकर अनुबंध में लिए गये वाहन को गौ तस्कारी में इस्तेताल कर रहे थे। फरार आरोपी की गिरफ्तारी में एएसआई मंजू मिश्रा, महिला आरक्षक ज्योति यादव एवं आरक्षक बीरबल टोप्पो का योगदान है।
ट्रक चालक ने कबूला और गौ तस्करों का नाम
गौ तस्करी का फरार ट्रक चालक को पकडऩे के लिए धरमजयगढ़ थाने में पदस्थ एएसआई मंजू मिश्रा अपने टीम के साथ पहले भी एक बार झारखण्ड गये लेकिन आरोपी को पकडऩे में सफलता नहीं मिला फिर मुखबिर की सूचना पर मंजू मिश्रा झारखण्ड के भरनो थाना क्षेत्र से आरोपी ट्रक चालक अफजल अंसारी को गिरफ्तार कर धरमजयगढ़ थाना लाई। आरोपी ट्रक चालक से पूछताछ पर बताया कि वह अपने साथियों के साथ गौ तस्करी का काम करता था। गौ तस्करी के इस मामले में आरोपी अफजल अंसारी के साथ फुरकान, उमर, इम्तियाज एवं अन्य दो लोग गौ तस्करी में शामिल थे। पुलिस टीम जल्द ही फरार आरोपी की गिरफ्तारी करने की बात की है।








