जोहार छत्तीसगढ़-बेमेतरा।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में उस समय माहौल चर्चा का विषय बन गया, जब छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कथित रूप से व्यवस्थाओं को लेकर नाराज नजर आए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, गृह मंत्री विजय शर्मा, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल सहित कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और नवविवाहित जोड़े मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विधायक दीपेश साहू के विवाह कार्यक्रम के दौरान बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने और स्वागत को लेकर हुई अव्यवस्था पर स्पीकर ने नाराजगी जताई। कार्यक्रम स्थल पर वीआईपी मेहमानों की मौजूदगी के बीच व्यवस्थाओं में कमी की चर्चा पूरे आयोजन में होती रही।
राजनीतिक गलियारों में अब सवाल उठ रहे हैं कि जब प्रदेश के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी वाले कार्यक्रम में ऐसी स्थिति बन सकती है, तो आम आयोजनों में व्यवस्थाओं का हाल कैसा होगा। घटना के बाद जिला प्रशासन की तैयारियों और प्रबंधन को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।








